सावधान! अगले 72 घंटे भारी: यूपी, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश और घने कोहरे की चेतावनी

  • Share on :

नई दिल्ली। उत्तर भारत सहित देश के अलग-अलग राज्यों में ठंड कुछ कम जरूर हुई है, लेकिन मौसम विभाग ने एक बार फिर ऐसा अलर्ट जारी कर दिया है, जिससे सर्दी एक बार फिर से बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज (16 फरवरी) से लेकर 18 फरवरी तक उत्तर भारत के 7 राज्यों में बारिश मुश्किलें बढ़ा सकती है। इस बीच तेज हवाएं चलने के साथ-साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने 34 जिलों में घने कोहरे को लेकर भी चेतावनी जारी की है।
अगले 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 16-17 फरवरी को हो सकती है बारिश
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 17-18 फरवरी को झमाझम का अलर्ट
पंजाब-हरियाणा, उत्तर राजस्थान में 17-18 फरवरी को तेज बारिश
पश्चिम उत्तर प्रदेश में 17-18 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश
मध्य प्रदेश में 18-19 फरवरी को हल्की बारिश की चेतावनी
इन 34 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
यूपी के आगरा, ओरैया, अयोध्या, बदायूं, बागपत, बलिया, बलरामपुर, गोरखपुर, हमीरपुर, झांसी, जालौन, कानपुर, लखनऊ तो हरियाणा के गुरुग्राम, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, हिसार, रोहतक और करनाल जिले में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पंजाब में अमृतसर, पटियाला, फिरोजपुर, गुरदासपुर, कपूरथला, लुधियाना, मोगा और पठानकोट के साथ ही हिमाचल के कांगड़ा, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, ऊना, सिरमौर और किन्नौर में भी घने कोहरे की संभावना है।
साभार नवभारत टाइम्स 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper