लायंस क्लब मेन विदिशा द्वारा 'पीस पोस्टर एक्टिविटी' का सफल आयोजन, बच्चों ने कला के माध्यम से दिया शांति का संदेश

  • Share on :

धर्मेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट
विदिशा। लायंस क्लब मेन विदिशा की ओर से हरिपुरा रोड स्थित सनराइजर स्कूल में 'पीस पोस्टर एक्टिविटी' (Peace Poster Activity) का भव्य आयोजन आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता के माध्यम से विश्व शांति व सद्भाव का संदेश उकेरा।  
​कार्यक्रम में पहुंचे मल्टीपल से मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी जो कि इसी क्लब से है ने बच्चों द्वारा बनाई गई सुंदर पेंटिंग्स का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों से सीधी बातचीत कर उनकी कलाकृतियों के विषय में जानकारी ली तथा समझा कि वे इन चित्रों के माध्यम से समाज को क्या सकारात्मक संदेश देना चाहते हैं। इस दौरान आपके साथ अध्यक्ष लायन बी पी सिंह, सचिन लायन डॉक्टर अर्पणा शर्मा, एवं पूर्व जॉन चेयर पर्सन लायन डॉक्टर रवि साहू रहे।
​इस अवसर पर एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ 'प्रिंस' एवं लायंस ऑफ विदिशा कोऑर्डिनेटर एमजेएफ इंजीनियर लायन अजय साहू ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित (मोटिवेट) किया। पूरे आयोजन के दौरान लायन विजय शर्मा का सतत एवं सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।
​कार्यक्रम में क्लब के अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों के इस हुनर और विचारशीलता की प्रशंसा की।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper