माहेश्वरी दंपत्तियों ने किया भगवान महेश का रूद्राभिषेक, महाआरती में देश में सुख, समृद्धि की कामना की।
ब्यूरो चीफ अनिल चौधरी
इंदौर। श्री बालाजी क्षेत्र माहेश्वरी समाज ने महेश नवमी महोत्सव की शुरूआत रविवार को गुमाश्ता नगर स्थित शिव मंदिर पर भगवान महेश के रूद्राभिषेक से की। अलसुबह पहुंचे माहेश्वरी दंपत्तियों ने विद्वान पंडि़तों के सान्निध्य में भगवान महेश का अभिषेक कर उनसे देश में सुख, समृद्धि बनी रहे इसके लिए भी मंगल कामना की।
श्री बालाजी क्षेत्र माहेश्वरी समाज समन्वयक अजय सारड़ा, प्रचार मंत्री रोहन सोमानी एवं रितेश राठी ने बताया कि हम सभी भगवान महेश के वंशज है और माहेश्वरी समाज में महेश नवमी महोत्सव हर्षोउल्लास के साथ मनाता आया है। इस वर्ष भी माहेश्वरी दंपत्तियों ने विशेष तैयारियां की हैं। महोत्सव के दौरान धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के साथ ही मैराथन व भगवान महेश की भव्य शोभायात्रा भी गाजे-बाजे के साथ निकाली जाएगी। महोत्सव के दौरान माहेश्वरी समाज से जुड़े 9 क्षेत्रों के पदाधिकारी व प्रतिनिधि भी इसमें भागीदारी दर्ज कराएंगे। रविवार को आयोजित रूद्राभिषेक के मुख्य यजमान राजकुमार-कृष्णा बाहेती, मोहन-नीता सोमानी को बनाया गया था वहीं कार्यक्रम संयोजक कृष्णा सोमानी, गोपालदास राठी व ललित बाहेती थे। गुमाश्ता नगर स्थित शिव मंदिर पर आयोजित रूद्राभिषेक पुरोहितों के सान्निध्य में संपन्न हुआ। दंपत्तियों ने भगवान महेश का गंगाजल, शक्कर, दही, दूध, घी आदि से अभिषेक किया। वहीं भगवान को बिल्व पत्र व धतुरा भी अर्पित किया गया। इस दौरान गुमाश्ता नगर शिव मंदिर में शिव मंत्रों का जाप भी किया गया एवं भगवान शिव का आकर्षक श्रृंगार कर महाआरती की गई। इस दौरान माहेश्वरीजनों ने शिव चालीसा का पाठ कर भगवान महेश को भोग भी लगाया। कार्यक्रम में सचिव रितेश राठी प्रहलाद सेठ, पवन लड्ढ़ा, गोविंद बेडिय़ा, तरूण भंडारी, नारायण आगाल, सुरेश परवाल, पुरूषोत्तम धूत, पियूष लड्ढ़ा, माधुरी सोमानी, पायल लाठी, रश्मि लड्ढ़ा, सुमन सोनी सहित माहेश्वरी दंपत्ति मौजूद थे।

