शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, महिला की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Share on :

22/02/2026 महिला थाना शहडोल में पीड़ित महिला द्वारा  प्रस्तुत लिखित आवेदन के आधार पर आरोपी राजकुमार सोनी पिता बलराम सोनी, निवासी ग्राम लेदरा थाना गोहपारू जिला शहडोल को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध  किया गया। 
पीड़िता के आवेदन पत्र के अनुसार आरोपी द्वारा वर्ष 2023 से शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध स्थापित किया गया। फरियादिया द्वारा शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी द्वारा टालमटोल किया जाता रहा। दिनांक 15.02.2026 को शिवरात्रि के अवसर पर भी आरोपी द्वारा विवाह से इंकार करने के बावजूद फरियादिया के किराये के कमरे शहडोल में जाकर  जबरन शारीरिक संबंध बनाया गया।
 दिनांक 16.02.2026 को पुनः विवाह की बात कहने पर आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई जिसके कारण पीड़िता को अपनी सुरक्षा के तहत अपराधी के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज करायी l
प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध प्रथम दृष्टया अपराध धारा 69, 351(3) बीएनएस एवं 3(1)(w-ii), 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
उक्त कार्यवाही के दौरान गोहपारू पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी राजकुमार सोनी (उम्र 44 वर्ष) को दिनांक 20.02.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
 उक्त कार्यवाही उप पुलिस अधीक्षक शिवाली चतुर्वेदी महिला सुरक्षा शहडोल के नेतृत्व में , सउनि थाना प्रभारी इंचार्ज भागचंद, आरक्षक अमृत लाल यादव, आरक्षक अमर सिंह, आरक्षक गुरु दयाल उइके की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper