अवैध परिवहन पर माइनिंग सख्त गिट्टी सहित वाहन को किया जब्त

  • Share on :

प्रदीप सिंह बघेल 
शहडोल। जिले में अवैध खनिज परिवहन के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं पुलिस और खनिज विभाग द्वारा हो रही कार्यवाहियों के बाबजूद भी अवैध परिवहन का सिलसिला जारी है ताजा मामले के अंतर्गत जिला खनिज अधिकारी श्री राहुल शांडिल्य ने जानकारी दी है कि खनिज विभाग के अमले द्वारा सिंहपुर थाना क्षेत्र मे खनिज का परिवहन कर रहे वाहनों की जाँच की गई। जाँच दौरान एक डम्पर एवं ट्रक को गिट्टी खनिज का परिवहन करते हुए ग्राम भमराहा में रोका गया। वाहन से गिट्टी खनिज परिवहन की कोई रॉयल्टी नहीं पायी गयी है एवं उक्त वाहन को मय खनिज के थाना सिंहपुर की अभिरक्षा में जप्त कर नियमानुसार कार्यवाही की गई।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper