कलेक्टर की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण सम्पन्न
रिपोर्टर :- सलीम हुसैन
झाबुआ। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम–वीवीपैट मशीनों के वेयरहाउस का मासिक एवं त्रैमासिक निरीक्षण EMS 2.0 मोबाइल एप के माध्यम से किए जाने संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
जिसके परिपालन में माह फरवरी 2026 का मासिक वेयरहाउस निरीक्षण (वेयरहाउस का ताला खोले बिना) 21 फरवरी 2026 को प्रातः 11:30 बजे संपन्न किया गया। निरीक्षण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण की समस्त कार्यवाही भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप EMS 2.0 एप पर दर्ज की गई। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था एवं अभिलेखों का परीक्षण किया गया तथा आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण की गईं। प्रशासन द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने हेतु सभी निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।
इस दौरान अपर कलेक्टर सी एस सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपालसिंह महोबिया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार मण्डलोई, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ भास्कर गाचले, जिला कोषालय अधिकारी वैशाली सिसोदिया, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

