जिले की 2.71 लाख से अधिक लाडली बहनों को आज मिलेगी नवम्बर माह की राशि
धर्मेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट
विदिशा। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को माह नवम्बर 2026 की मासिक आर्थिक सहायता राशि का अंतरण 13 नवम्बर 2026 (शुक्रवार) को किया जाएगा। मुख्यमंत्री जी द्वारा यह राशि पिछोर, जिला शिवपुरी में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की जाएगी।विदिशा जिले में माह नवम्बर 2026 में कुल 2,71,144 पात्र महिलाओं को राशि का अंतरण किया जाएगा। इन सभी के स्वीकृति आदेश बनाकर लॉक एवं प्रेषित किए जा चुके हैं, तथा भुगतान आदेश डिजिटली साइन कर बैंक को भेजे गए एवं बैंक द्वारा वैध पाए गए हैं। जनपद पंचायतों के अंतर्गत 2,16,620 तथा नगरीय निकायों (नगर पालिका एवं नगर परिषद) के अंतर्गत 54,524 हितग्राही महिलाएं लाभान्वित होंगी।
जनपद व निकायवार हितग्राही महिलाओं की जानकारी तदानुसार जनपद पंचायत बासौदा 40,487, जनपद पंचायत ग्यारसपुर 24,286,जनपद पंचायत कुरवाई 27,325, जनपद पंचायत लटेरी 25,514, जनपद पंचायत नटेरन 33,138, जनपद पंचायत सिरोंज 36,557, जनपद पंचायत विदिशा 29,313, नगरपालिका गंजबासौदा 11,928, नगर पालिका सिरोंज 8,724, नगर पालिका विदिशा 25,533, नगरपरिषद कुरवाई 2,979, नगर परिषद लटेरी3,336 और नगर परिषद शमशाबाद की 2,024 लाड़ली बहने इस प्रकार कुल 2,71,144 लाभांवित होंगी।कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेबकास्ट लिंक webcast.gov.in/mp/cmevents/ के माध्यम से भी किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक बहनें कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देख सकें, इसके लिए जिले में समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है।

