सिंगापुर टाउनशिप में भव्य शोभायात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
रणजीत टाइम्स | समाचार
इंदौर। सिंगापुर टाउनशिप क्षेत्र में रविवार को भक्तिभाव और उत्साह के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भक्ति गीतों, ढोल-नगाड़ों तथा जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ चिंटू सिलावट, पप्पू शर्मा, संदीप शर्मा, विक्की रघुवंशी, नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे, श्रीकृष्ण मालवीय, मनीष चोरट, पार्षद राकेश सोलंकी एवं करणी सेना जिला अध्यक्ष ऋषिराज सिसोदिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि व समाजसेवी भी शामिल हुए। सभी ने शोभायात्रा में सहभागिता कर आयोजन की गरिमा बढ़ाई।

शोभायात्रा सिंगापुर टाउनशिप पुलिस चौकी के सामने से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंची। इस दौरान सुसज्जित झांकियां, सिर पर कलश धारण किए महिलाएं और भजन मंडलियों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। आयोजन में सुरक्षा और व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया।
आयोजकों के अनुसार संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 22 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा। कथा व्यास के रूप में पूज्य संत सीताराम दास महाराज श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे।
कार्यक्रम के समापन पर 28 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। आयोजन में प्रॉपर्टी एसोसिएशन समिति के संजय जाधव, गुड्डू जैसवाल, आशीष बिरथरे, विशाल श्रीवास्तव, सुनील वाघमोड़े, हरिओम मीणा, अक्षय शर्मा, नितिन गवली सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पूरे आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक वातावरण निर्मित करते हुए समाज में एकता, श्रद्धा और भक्ति का संदेश प्रसारित किया।

