कदवाया में राष्ट्रीय गौ सेवा परिषद का अभियान, ग्रामीणों ने ली सदस्यता
ब्यूरो गोलू यादव की रिपोर्ट
राष्ट्रीय गौ सेवा परिषद अशोक नगर द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत ग्राम पंचायत कदवाया में विशेष बैठक आयोजित की गई। इस दौरान गांव के कई जागरूक नागरिकों ने गौ सेवा के लिए परिषद की सदस्यता ग्रहण की और गौ संरक्षण एवं संवर्धन के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में परिषद पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य गौ माता की सेवा, संरक्षण, चिकित्सा व्यवस्था एवं जनजागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे गौवंश की सुरक्षा, चारे-पानी की व्यवस्था और बेसहारा गौवंश के संरक्षण में सहयोग करें।
बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने गौ सेवा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए और सामाजिक सहयोग से इस अभियान को आगे बढ़ाने की बात कही। परिषद ने बताया कि सदस्यता अभियान जिले के विभिन्न गांवों में निरंतर जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस पुण्य कार्य से जुड़ सकें।
कार्यक्रम के अंत में नव सदस्य बने ग्रामीणों का स्वागत किया गया और सभी ने मिलकर गौ सेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प दोहराया परिषद सदस्य जिला अध्यक्ष गोलू यादव, राहुल शर्मा, अभिषेक मोहरी, सुमित ओझा, आकाश पटेल, दीपक चंदौरिया, युगेश रजक आदि सदस्य रहे.

