अब पुजारियों की माँग

  • Share on :

उज्जैन  देवालयों में बढ़ते VIP कल्चर और पुजारियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। अखिल भारतीय पुजारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महाकाल मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर 'VIP प्रवेश प्रतिबंधित कानून' बनाने की मांग की है।
अधिकारों का हनन: पुजारी महासंघ का आरोप है कि प्रोटोकॉल के नाम पर गर्भगृह से पुजारियों को ही खदेड़ दिया जाता है।
योगी आदित्यनाथ से सवाल: महासंघ ने वृंदावन की घटना का हवाला देते हुए पूछा कि क्या भविष्य में गोरखनाथ पीठ में योगी जी के साथ ऐसा व्यवहार स्वीकार्य होगा?
मुख्य मांग: संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्ति मंदिर में पद के प्रोटोकॉल के बजाय एक सामान्य श्रद्धालु की तरह कतार में लगकर दर्शन करें।
"मंदिरों की परंपरा और पुजारियों का सम्मान सुरक्षित रखने के लिए VIP कल्चर का अंत जरूरी है।" - महेश शर्मा, अध्यक्ष, पुजारी महासंघ

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper