दिनांक 17 फ़रवरी को हज यात्रियों के प्रशिक्षण, टीका-करण व स्वाथ्य परीक्षण हैतु हज वेलफेयर सोसाइटी झाबुआ यूनिट द्वारा शिविर का आयोजन किया गया

  • Share on :

समस्त यात्रियों व् स्वास्थ्य टीम का सोसाइटी अध्यक्ष अब्दुल समद ने माना आभार
रिपोर्टर :- सलीम हुसैन
झाबुआ। झाबुआ नगर के हुसैनी चौक जमातखाना पर हजवेलफ़ेयर सोसाइटी द्वारा उक्त शिविर का आयोजन कर समस्त हज यात्रियों को बधाई देते हुए सफल यात्रा हैतु प्रार्थना की गई जिसमे हज यात्रीयो को ट्रैनर हाजी शाहिद खाँ  डॉ निसार पठान के द्वारा एहराम,तवाफ़,ज़िद्दा, मक्का,मदीना,मीना,मुज़्दल्फा,सफा,मरवाह,ज़मरात,अरफात ज़मज़म में होने वाले हज के छोटे से छोटे अरक़ानो के बारे में व यात्रा के समय एयरपोर्ट,ट्रेन,बस स्टेशन हवाई जहाज़ टैक्सी,ट्रेन,बिल्डिंग,लिफ्ट में भारतीय हज यात्रियों की सुरक्षा हैतु महत्वपूर्ण जानकारीया मंसुरी भवन में दी गई !!
जिलाध्यक्ष अब्दुल समद ख़ान ने बताया के इस वर्ष 18 अप्रैल से ही हज यात्रा की उड़ान प्रारम्भ होंगीं ज़िले के मुम्बई एवं अहमदाबाद इम्रबौकेशन पॉइंट से हज यात्रा पर जाने वाले कुल-54 हज यात्री हैं लेकिन टीके 25 आये थे जिनमें से 24 को टीके लगे हैं 29 टीके और आने पर शेष हज यात्रियों को लगाया जाएगा 
ज़िला मेडिकल ऑफिसर अनिल इश्के व डी एच ओ श्री निसार पठान मेट्रन सुरैया पठान ए एन एम मनीष चौहान सरिता भूरिया अंकिता भूरिया ऑफिसर नर्सिंग एवं रिटायर्ड कर्मचारी सत्य नारायण सोनी ने -मैनिन्जाइटिस व SIV-सिज़नल इन्फ्लुएन्जा टिके तथा स्वास्थ्य परीक्षण कर पौलियो की दवाई देकर हैल्थ कार्ड बुक पर सील व हस्ताक्षार कर यात्रीयो को सौपी 
उक्त कार्यकम में हसन काजी ,हाजी मुस्तकीम भाई ,इस्माइल भाई हाजी तस्दीक ,हाजी सईद ,जावेद ख़ान अमजद  ख़ान,हाजी मुस्तकीम का सराहनीय योगदान रहा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper