पद्मविभूषण से अलंकृत पंडित छन्नूलाल मिश्र का 91 साल की उम्र में निधन

  • Share on :

वाराणसी। पद्मविभूषण से अलंकृत विख्यात उपशास्त्रीय गायक पं. छन्नूलाल मिश्र का निधन हो गया है। गुरुवार भोर करीब साढ़े चार बजे उन्होंने मिर्जापुर में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार काशी में किया जाना है। उनका पार्थिव शरीर बनारस लाने की तैयारी की जा रही है। उनकी छोटी पुत्री डॉ. नम्रता मिश्रा के अनुसार बुधवार देर रात पण्डित जी की तबीयत अचानक फिर से बिगड़ गई थी। उन्हें आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां भोर में करीब साढ़े चार बाजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पं. छन्नूलाल मिश्र के एकमात्र पुत्र तबला वादक पं. रामकुमार मिश्र भी दिल्ली से बनारस के लिए रवाना हो चुके हैं। तत्काल विमान में टिकट नहीं मिलने के कारण वह सड़क मार्ग से ही रवाना हो चुके हैं। उनके आज शाम चार बजे तक बनारस पहुंचने की संभावना है।
आजमगढ़ में जन्मे पं. छन्नूलाल मिश्र ने बनारस घराने और किराना घराना की गायिकी के प्रमुख प्रतिनिधि थे। वर्ष 2000 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, 2010 में पद्मभूषण और 2020 में पद्मविभूषण से अलंकृत किया गया था। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में वह वाराणसी संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक थे। तीन वर्षों से वह मिर्जापुर में महंत शिवाला स्थित अपनी बेटी डॉ. नम्रता मिश्र के आवास पर रह रहे थे।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper