पाकिस्तीन के पूर्व विदेश मंत्री ने बताया कैसे हुआ भारत के साथ सीजफायर.. ट्रंप के दावों को झुठलाया
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार इस बात का दावा करते आ रहे हैं उनकी वजह से भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम हुआ। उनके दावों को भारत झुठलाता रहा है। अब पाकिस्तान के नेता भी यही बात बोल रहे हैं। पूर्व पाकिस्तानी विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया युद्धविराम किसी बाहरी दबाव या सैन्य अधिकारियों के फैसले का परिणाम नहीं था, बल्कि यह दोनों सरकारों की सर्वोच्च स्तर पर आपसी समझदारी का नतीजा था।
नई दिल्ली में आयोजित एक सेमिनार ‘भारत-पाकिस्तान संबंध: शांति के लिए संवाद’ को वर्चुअली संबोधित करते हुए कसूरी ने कहा, “दोनों सरकारों ने यह समझा कि अब काफी हो चुका है। इसे समाप्त करना जरूरी था। इसका श्रेय दोनों देशों के सर्वोच्च नेतृत्व को देना चाहिए।”
कसूरी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच शांति बहाल कराई। कसूरी ने कहा, “यह पहली बार नहीं है जब अमेरिका ने हस्तक्षेप की कोशिश की है। इससे पहले भी रॉबर्ट गेट्स, बिल क्लिंटन, कोलिन पॉवेल और बराक ओबामा जैसे अमेरिकी नेता इसमें शामिल रहे हैं।”
आपको बता दें कि हो कि 10 मई को युद्धविराम लागू हुआ था, जिसके बाद ट्रंप ने दावा किया था कि उन्होंने दोनों देशों के बीच सुलह कराई। हालांकि भारत ने साफ किया था कि यह निर्णय सीधा सैन्य वार्ता के जरिए हुआ और इसमें किसी तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं थी।
साभार लाइव हिन्दुस्तान