राजगढ़ नगर परिषद सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

  • Share on :

दिलीप पाटीदार 
राजगढ़ (धार)। राजगढ़ नगर परिषद के सभाकक्ष में आगामी त्योहार होली, धुलेंडी, रंगपंचमी एवं रमजान-ईद को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग, नगर परिषद प्रतिनिधियों, विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों सहित पत्रकार उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीपसिंह परिहार राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार प्रशासनिक अधिकारी द्वारा की गई। इस दौरान एसडीओपी विश्वदीपसिंह परिहार ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे और समन्वय के साथ मनाए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ संदेश या सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फाग यात्रा को लेकर भी विस्तृत चर्चा कि गई तथा नगर में आवारा पशुओं तथा बसों में प्रेशरहॉर्न के अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई। 
थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने कहा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों को साझा करने से बचें। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी तथा शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, सभी समुदायों से आपसी संवाद बनाए रखने और किसी भी विवाद की स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचित करने का आग्रह किया गया।
शांति समिति बैठक में एसडीओपी विश्वदीपसिंह परिहार, थाना प्रभारी समीर पाटीदार, नगर पालिका उपाध्यक्ष दीपक जैन, रघुनाथ वसुनिया पार्षदगण तथा पत्रकार आदि उपस्थित थे। 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper