सरदारपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न, सौहार्द और कानून व्यवस्था पर जोर

  • Share on :

दिलीप पाटीदार 
सरदारपुर। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सरदारपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी त्योहारों, धुलेंडी , होली, रंगपंचमी , रमजान ,ईद, आदि  धार्मिक आयोजनों एवं सामाजिक कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अनिल जाधव एवं काशीराम जी वास्केल कार्यप्रणाली मजिस्ट्रेट ने की। इस दौरान नगर के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, प्रतिनिधि तथा मीडिया कर्मी उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन की ओर से सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
थाना प्रभारी अनिल जाधव ने कहा कि त्योहार हमारी सांस्कृतिक एकता और सामाजिक सौहार्द के प्रतीक हैं। इन्हें शांति और सद्भाव के साथ मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें।
बैठक में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि समाजजन मीडिया कर्मी एवं सरदारपुर पुलिस थाना के स्टाफ उपस्थित रहा। 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper