'जहर कांड' जिसमें एल्विश यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Share on :

यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रेव पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। एल्विश यादव को कोबरा कांड मामले में गिरफ्तार किया गया है।  नोएडा के सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने यूटयूबर एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा पुलिस पहले ही गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर चुकी है। एल्विश यादव का केस नोएडा से लेकर पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने एल्विश के गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उसे नोएडा पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के बाद गिरफ्तारी हुई। एल्विश को सूरजपुर कोर्ट ले जाया गया है। 
दरअसल 8 नवंबर को नोएडा पुलिस ने रेव पार्टी में सांपों के जहर इस्तेमाल करने के मामले में एफआईआर दर्ज तकी थी। इसमें एल्विश यादव भी आरोपी थे। इस मामले में सांपों के जहर के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था जिनमें राहुल, टीटूनाथ, जकरन, नारायण और रविनाथ शामिल हैं। राहुल के पास से पुलिस को 20ml जहर मिला था। जानकारी के मुताबिक जब इस जहर को टेस्ट के लिए भेजा गया तो फोरेंसिक रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हो गई कि ये जहर कोबरा का ही था। पुलिस का आरोप था कि एल्विश रेव पार्टी में सांपों के जहर की सप्लाई करने के साथ-साथ अपने शूट में भी सांपों का इस्तेमाल करते हैं। 
वहीं फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाज एल्विश ने एक वीडियो पोस्ट कर कहा था कि नोएडा में हुई रेव पार्टी के समय पह मुंबई में थे और उनका इस मामले में से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि वह मामले की जांच में हर तरीके से सहयोग करने को तैयार है लेकिन बिना सबूत उनका नाम खराब करने की कोशिश ना की जाए। 
एल्विश की तरफ से सारे आरोपों को खारिज किए जाने के बाद हाल ही में एक ऑडियो क्लिप भी सामने आया था जिसमें एल्विश यादव का नाम लिया गया था। दरअसल इस ऑडियो क्लिप में आरोपी राहुल यादव ने मेनका गांधी की संस्था People for animal (PFA) के एक सदस्य को बताया ता कि उसने एल्विश की पार्टी में ये ड्रग्स पहुंचाया था। 
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper