लंबित वारंटों की तामीली के लिए पुलिस का विशेष अभियान, 118 वारंट तामील

  • Share on :

 साहिल खान 
शहडोल। जिले में लंबित स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामीली को लेकर पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस टीमों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक शहडोल के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में वारंटियों की धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त एवं लगातार दबिश की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने 118 लंबित वारंटों की तामीली कर वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 30 अगस्त 2026 तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लंबित वारंटों की समीक्षा कर वारंटियों की तलाश की गई। इसके लिए अलग-अलग पुलिस टीमों को सक्रिय कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। अभियान के दौरान जिले में लंबित 1306 स्थाई वारंटों में से 41 स्थाई वारंट तथा 507 गिरफ्तारी वारंटों में से 77 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। इस तरह कुल 118 वारंटों की तामीली की गई।

थाना स्तर पर की गई कार्रवाई में कोतवाली पुलिस ने 23 वारंट तामील किए, जिसमें 3 स्थाई और 20 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं। बुढ़ार पुलिस ने 21 वारंटों में 14 स्थाई एवं 7 गिरफ्तारी वारंट तामील किए। सोहागपुर में 7, सीधी में 10, देवलोंद में 6 तथा ब्यौहारी में 7 वारंट तामील किए गए। अमलाई पुलिस ने 8 स्थाई वारंटों की तामीली की।

इसी तरह जयसिंहनगर पुलिस ने 7, सिंहपुर ने 6, गोहपारू ने 7, धनपुरी ने 3, जैतपुर ने 3, पपौंध ने 5 तथा खैरहा पुलिस ने 2 गिरफ्तारी वारंटों की तामीली की। महिला थाना पुलिस द्वारा भी 3 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। पुलिस का कहना है कि लंबित वारंटों की तामीली के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा फरार वारंटियों की तलाश कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper