पुलिसकर्मी की बाइक पेड़ से टकराई पुलिसकर्मी की घटना स्थल पर हुई मौत

  • Share on :

प्रदीप सिंह बघेल 
शहडोल। शहडोल जिले के ब्यौहारी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक पुलिसकर्मी सड़क हादसे का सिकार हो गये, ब्यौहारी जेल में पदस्थ 29 वर्षीय अभिषेक सिंह पुलिसकर्मी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी सुबह तड़के घर से ड्यूटी के लिए निकले थे, तभी रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को अस्पताल के लिए भेज दिया गया है।
घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। मामले की जांच की जा रही है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper