मध्य प्रदेश में प्री मानसून की बारिश जारी, आधे प्रदेश में गर्मी से हाल बेहाल, दो दिन लेट हुआ मानसून

  • Share on :

भोपाल। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की ब्रांच कमजोर पड़ने की वजह से मध्य प्रदेश में मानसून दो दिन लेट हो गया है। सामान्य रूप से मध्य प्रदेश में मानसून पहुंचने का समय 15 जून है। मध्य प्रदेश में प्री मानसून की बारिश जारी है, जबकि आधे प्रदेश में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। बुधवार को रायसेन-सागर, छिंदवाड़ा, राजगढ़ समेत कई जिलों मे बारिश हुई। वहीं खजुराहो प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। छतरपुर, रीवा, सतना, सिंगरौली में भीषण गर्मी रही। वहीं, राजगढ़ के नरसिंहगढ़ और बड़वानी के सेंधवा ब्लॉक में करीब आधे घंटे बारिश हुई। रात के समय इंदौर में भी बदरा बरस पड़े।
मौसम विभाग ने भोपाल, विदिशा, देवास, नीमच, सीहोर, खरगोन के महेश्वर, इंदौर, शाजापुर, खंडवा के ओंकारेश्वर, पांढुर्णा, डिंडोरी, सिवनी में मौसम बदलने का अलर्ट जारी किया है। यहां आकाशीय बिजली गिरने और 50 किमी प्रतिघंटा तक आंधी चलने का अनुमान है। वहीं बालाघाट, अशोकनगर, छिंदवाड़ा, उदयगिरि, राजगढ़, अलीराजपुर, धार, सागर, दमोह, अनूपपुर के अमरकंटक, रायसेन और बड़वानी जिलों में रात के समय हल्की गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका है।
मौसम विभाग भोपाल की वरिष्ठ वैज्ञानिक दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से प्री-मानसून एक्टिविटी है। मंगलवार को मानसून महाराष्ट्र के कई हिस्सों में रहा। अब बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की ब्रांच थोड़ी कमजोर हो गई है। ऐसे में प्रदेश में मानसून एक-दो दिन देर से आएगा। मानसून के आने की सामान्य तारीख 15 जून है।
मध्य प्रदेश में 13 जून को कुछ जिलों में आंधी और गर्मी अलर्ट किया है। इन में ग्वालियर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली जिला शामिल है। जबकि इंदौर, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, बालाघाट, छिंदवाड़ा, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, देवास में आंधी, गरज-चमक का यलो अलर्ट है। वहीं 14 जून को विदिशा, सागर, दमोह, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नर्मदापुरम, हरदा, सीहोर, देवास, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर आंधी, गरज-चमक का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper