मां अहिल्या की प्रतिमा भेंट की

  • Share on :

नटखट अकादमी के नए शैक्षणिक आरंभ के उपलक्ष्य में रंजीत टाइम्स की ओर से सप्रेम मां अहिल्या की प्रतिमा भेंट की गई, जो संस्कार, ज्ञान और आदर्शों का प्रतीक है।
मुलाकात के दौरान अलका जी ने कहा कि “शिक्षा एक मंदिर है और शिक्षक उस मंदिर के गुरु होते हैं। यदि बचपन में ही सही शिक्षा और सही मार्गदर्शन मिल जाए, तो वही ज्ञान बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की नींव बनता है।”
उन्होंने यह भी बताया कि बचपन वह अवस्था है जहां संस्कार, अनुशासन और मूल्य आसानी से ग्रहण किए जाते हैं। इसलिए एक सही शिक्षक का साथ और एक सशक्त शैक्षणिक वातावरण बच्चों को जीवन में कुछ बड़ा और बेहतर बनने की प्रेरणा देता है।
रंजीत टाइम्स परिवार की ओर से अलका जी एवं नटखट अकादमी की पूरी टीम को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper