राहुल कांतिलाल लोदवाल को मिली नई जवाबदारी

  • Share on :

राजेश धाकड़ 
इंदौर। श्रमिक बस्ती की साधारण गलियों से निकलकर भारतीय जनता पार्टी जैसे विशाल संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व मिलना राहुल कांतिलाल लोदवाल के लिए सम्मान के साथ-साथ गौरव और बड़ी जिम्मेदारी का विषय है। लोदवाल ने कहा कि भाजपा की विशेषता है कि यहां कार्यकर्ता की पहचान उसके परिश्रम, समर्पण और सेवा-भाव से होती है। एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत और निष्ठा के बल पर संगठन में आगे बढ़ सकता है।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे निष्ठा, ईमानदारी, समर्पण और सेवा के माध्यम से सार्थक करना उनका संकल्प है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इंदौर संभाग प्रभारी रणवीरसिंह रावत तथा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार के निर्देशानुसार और भाजपा इंदौर नगर प्रभारी राजेश सोलंकी, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक महेंद्र हार्डिया एवं अनुसूचित जाति मोर्चा इंदौर नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान की सहमति से राहुल कांतिलाल लोदवाल को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, इंदौर नगर उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।
नवदायित्व मिलने पर लोदवाल ने सभी वरिष्ठ नेताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा और जनसेवा के प्रति पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper