रणजीत टाइम्स की डेस्क इंचार्ज ने किया HCOO मनीष गुप्ता को सम्मानित, प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

  • Share on :

रणजीत टाइम्स | हेल्थ अपडेट
इंदौर। मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान देते हुए CARE CHL हॉस्पिटल, इंदौर राज्य का पहला कॉर्पोरेट 200-बेडेड मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल बनकर उभरा है। अस्पताल में 30 से अधिक विशेषज्ञताओं में अत्याधुनिक उपचार उपलब्ध है, जिनमें कार्डियोलॉजी, कैंसर केयर, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, किडनी-लिवर-बोन मैरो ट्रांसप्लांट, TAVI तथा अन्य आधुनिक मिनिमली इनवेसिव सर्जरी शामिल हैं।
इसी क्रम में रणजीत टाइम्स की डेस्क इंचार्ज  रेणु कैथवास ने अस्पताल के HCOO (Hospital Chief Operating Officer) श्री मनीष गुप्ता से विशेष मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मां अहिल्या की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया तथा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, नई तकनीक और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की।
श्री मनीष गुप्ता ने बताया कि CARE CHL हॉस्पिटल का उद्देश्य इंदौर सहित पूरे मध्यप्रदेश के मरीजों को विश्वस्तरीय उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper