सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ब्लैक स्पॉट और यातायात व्यवस्था की समीक्षा

  • Share on :

संवाददाता -पुनीत सेन 
खंडवा। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति, NCORD, राहत राशि एवं टास्क फोर्स की बैठक 8 अक्टूबर को कलेक्टर सभागार में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अगम जैन, NHAI के अधिकारी, यातायात पुलिस खंडवा की टीम सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन एवं किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। आमजन को सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यातायात पुलिस अधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर चिन्हित किए गए ब्लैक स्पॉट्स से संबंधित आंकड़े प्रस्तुत किए गए। इन स्थानों पर आवश्यक सुधार को लेकर चर्चा की गई।
इसके साथ ही आगामी नवरात्रि उत्सव के दौरान कानून व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में NCORD, राहत राशि सहित अन्य विषयों पर भी चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper