धनपुरी में सदा-ए-मदीना कमेटी ने मनायाजश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी
नातिया कार्यक्रम में बच्चों ने पेश की नात, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
साहिल खान
धनपुरी। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शुक्रवार शाम रज़ा मोहल्ला नंबर-4 में सदा-ए-मदीना कमेटी की ओर से नातिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम हाजी मोहम्मद मुस्ताक साहब के मकान के सामने रखा गया था। इसमें मोहल्ले सहित आसपास के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम में बच्चों और बच्चियों ने नातिया कलाम पेश किए। इसके साथ ही किरअत, सवाल-जवाब और तकरीर का भी आयोजन हुआ। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिसे मौजूद लोगों ने खूब सराहा और बच्चों का हौसला बढ़ाया।
मेधावी बच्चों का किया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान सदा-ए-मदीना कमेटी की ओर से पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कक्षा 10वीं और 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
कमेटी के सदस्यों ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर साल इस तरह का सम्मान किया जाता है।
कार्यक्रम के अंत में कमेटी के सदर मोहम्मद मक़सूद खान अशरफ़ी, सरपरस्त बाबा खानसामा (हाजी इश्तियाक खान सा. मुन्ना बिरयानी), हाजी खुर्शीद सिद्दीकी, असलम मामा, अशफ़ाक सिद्दीकी सहित कमेटी के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का आभार जताया। इस दौरान क्षेत्र में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ भी की गई।

