विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण व प्राप्ति में सहायक है सहज योग

  • Share on :

प्रतियोगिता वाले इस दौर में बच्चों को जीवन में सफलता हासिल करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी है।  समाज में ढेरों आकर्षित करने वाली गतिविधियां‌ हैं, सिनेमा, फैशन, क्लब‌ ऊपर से मोबाइल गेम्स और जाने क्या क्या।   इन सबके बीच एक लक्ष्य को बनाना और उस पर स्वयं को केंद्रित करना बेहद जरुरी है।  स्कूल/कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए लक्ष्य निर्धारण एक अनिवार्य पहलू ही है।   समय के साथ दुनिया प्रतिस्पर्धी होती जा रही है।  ऐसे में शैक्षिक और व्यक्तिगत विकास के लिए छात्रों के पास स्पष्ट दृष्टिकोण होना चाहिए। 
लक्ष्य निर्धारित करने से पहले छात्रों को अपनी ताकत, कमजोरियों और रुचियों का आंकलन करना चाहिए। अगर बच्चे खुद के बारे में अच्छे से जान लेंगे तो प्राप्त करने योग्य लक्ष्य निर्धारित कर सकेंगे।  कई छात्र इन पहलुओं पर ध्यान नहीं देते और कठिन लक्ष्य बना लेते हैं।   इसे पूरा करने में बहुत परेशानियां आती हैं। ऐसे में अपनी स्थितियों की जांच करना जरुरी है और फिर लक्ष्य बनाना।  शुरुआत में छोटे-छोटे लक्ष्य ही निर्धारित हो, तो भी अच्छी बात है।  समय के साथ प्रतिदिन के लक्ष्य को बढ़ाते जाना भी उचित है। ‌‌ यह आसान तो नहीं पर दृढ संकल्प‌ से सबकुछ संभव होगा। 
सहज योग मेडिटेशन ध्यान की एक ऐसी तकनीक है कि जिससे हमारी नाड़ियां संतुलित होती हैं,चक्र क्रियाशील होते हैं फलस्वरूप हम  एकाग्रता से चिंतन कर पाते हैं और ऊर्जावान होने पर हमें स्वयं पर भरोसा होता है, यही आत्मविश्वास हमें लक्ष्य निर्धारण में मदद करता है।  ध्यान से हमारे अंदर छोटी मोटी तकलीफ या गलतियों को लेकर हताशा नहीं आती। हमारे अंदर कई गुण स्वयं ही आ जाते हैं जिसमें  साक्षी भाव का महत्वपूर्ण गुण भी शामिल है। साक्षी भाव आते ही हम सभी समस्या को देखते भर हैं और समाधान भी पा लेते हैं। यही सहज योग ध्यान का सबसे बडा फायदा है। 
हम सभी जानते हैं कि जीवन और लक्ष्य का साथ चोली दामन जैसा है। छात्र को लक्ष्य निर्धारण के उपरांत आगे बढ़ने हेतु जिस दृढ संकल्प की आवश्यकता होती है, वह  सहज योग ध्यान पद्धति से आत्म ज्ञान प्राप्त होने पर बेहद आसान हो जाती है।   
छात्रों में सहज योग प्रस्थापित हो इसके लिए सहज योग ध्यान केंद्रों द्वारा प्रयास सदैव‌ जारी रहता है।   छात्र स्वयं भी आगे आयें और सहज योग अपनायें। 
आत्मसाक्षात्कार  को प्राप्त करने हेतु अपने नज़दीकी सहजयोग ध्यान केंद्र की जानकारी टोल फ्री नंबर 1800 2700 800 से प्राप्त कर सकते हैं। सहज योग पूर्णतया निशुल्क है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper