उत्तराखंड: भिकियासैंण में गहरी खाई में गिरी बस, 7 लोगों ने गंवाई जान, कई गंभीर रूप से घायल

  • Share on :

अल्‍मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा हो गया। मंगलवार को खाई में बस गिरने की वजह से सात यात्रियों की मौत हो गई है। कई यात्री घायल हुए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
यह हादसा भिकियासैंण इलाके के शिलापनी में हुआ। एक बस गहरी खाई में जा गिरी। बस में लगभग 12 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव दल तुरंत मौके के लिए रवाना हो गए। घायलों को खाई से निकालने और उन्हें तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने का कार्य जारी है।
मृतकों और घायलों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस की गति काफी तेज थी। उन्होंने यह भी कहा कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वह इलाका काफी खतरनाक है।
प्रशासन ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया जा सकता है।
साभार नवभारत टाइम्स

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper