सरदारपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: होली भगोरिया पर्व के मद्देनज़र 132 बल्क लीटर अवैध बीयर जप्त, 1आरोपी गिरफ्तार

  • Share on :

दिलीप पाटीदार 
सरदारपुर। थाना प्रभारी अनिल जाधव ने बताया कि होली एवं भगोरिया पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध मदिरा विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से सरदारपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई मयंक अवस्थी (पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक) के मार्गदर्शन, पारूल बेलापुरकर (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) के निर्देशन तथा विश्वदीपसिंह परिहार (एसडीओपी, सरदारपुर) के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अनिल जाधव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए। मौके पर आरोपी मन्नु पिता तेरसिंह मुणिया, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम तलावपाड़ा थाना सरदारपुर को गिरफ्तार कर लिया है।    जबकि एक अन्य आरोपी फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार आरोपी के घर की तलाशी लेने पर 11 पेटियाँ “माउण्ट 6000” केन बीयर बरामद हुईं। आरोपी के घर से कुल 132 बल्क लीटर बीयर, जप्त कि गई जिसकी कीमत 30,360/- है।
थाना प्रभारी अनिल जाधव ने कहा की क्षेत्र में लगातार गश्त एवं निगरानी बढ़ा दी गई है। त्योहार के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कि जाएगी।
उक्त कार्रवाई में सदरपुर थाने से  उपनिरीक्षक जगदीशचन्द्र निनामा, उपनिरीक्षक नवलसिंह बघेल प्र.आर. गज्जुलाल वसुनिया, प्र.आर.सरदारसिंह, आरक्षक प्रताप डोडियार, आरक्षक मनोज मुजाल्दे की भूमिका रही। 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper