सेवा संकल्प अभियान - आंगन मिलन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
महेन्द्र मालवीय रणजीत टाईम्स
बुरहानपुर :- आज सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत खकनार मंडल के ग्राम शेखापुर की आंगनवाड़ी केंद्र 1एवम् 2में "आंगन मिलन" कार्यक्रम का आयोजन किया गया
जिसका मुख्य उद्देश्य मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता लाना है।
इस दौरान आंगनवाड़ी के छोटे-छोटे बच्चों और उनके अभिभावकों से विस्तृत संवाद हुआ। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की योजनाओं से उनके जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन और मिल रहे लाभों पर चर्चा की।
आज यह देखकर हृदय प्रसन्न हुआ कि हमारी सरकार द्वारा आंगनवाड़ी में बच्चों के लिए स्वादिष्ट पौष्टिक भोजन, खेल-कूद की सामग्री, बच्चों के लिए टेलीविजन और सर्व सुविधायुक्त भवन उपलब्ध कराया गया है।
सक्षम आंगनवाड़ी से पोषित बालक शारीरिक एवं बौद्धिक रूप से भी मजबूत होता है।
हम सभी पिछड़ा एवं आदिवासी क्षेत्र होने के बावजूद हमारी डबल इंजन सरकार को साधुवाद हैं, जो अत्याधुनिक साधनों से युक्त भवन और सामग्री उपलब्ध कराकर गरीब माता-पिता के बच्चों को प्रारंभिक पोषण और शिक्षा ग्रहण करने का अवसर दे रही है।यह ही है सेवा का संकल्प और अंत्योदय का संकल्प।

