सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कोकोमटा एवं सरई में शिविरों का किया निरीक्षण

  • Share on :

 डिंडौरी । सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने ग्राम पंचायत कोकोमटा में आयोजित शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वयं बैठकर हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया देखी और निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों के कार्य प्राथमिकता से पूर्ण किए जाएं, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसके साथ ही कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सरई में आयोजित शिविर का भी निरीक्षण किया तथा स्वास्थ्य विभाग के आयुष्मान केंद्र ग्राम पंचायत सरई पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम श्री रामबाबू देवांगन भी उपस्थित रहे।

सेवा संकल्प अभियान के तहत संपूर्ण जिले में पटवारियों द्वारा शिविर आयोजित कर स्वामित्व योजना, फार्मर आईडी, ई-केवाईसी एवं राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से हितग्राहियों को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराते हुए पात्रतानुसार शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने की कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें तथा आमजन को शासन की सेवाओं का लाभ सहजता से उपलब्ध कराएं।
शिवम् प्रजापति डिंडोरी

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper