वसूली कार्य में लापरवाही पर नगर निगम के 10 राजस्व कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी

  • Share on :

3 दिवस में देना होगा स्पष्टीकरण
कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर 
कटनी। नगर पालिक निगम कटनी में राजस्व वसूली कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं होने तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के बावजूद कार्य के प्रति लापरवाही बरतने को गंभीरता से लिया गया है। वसूली कार्य की समीक्षा के दौरान सामने आई स्थिति के बाद राजस्व अधिकारी श्री जागेश्वर प्रसाद पाठक द्वारा निगम के 10 कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किए गए हैं।
इन्हें जारी हुआ नोटिस
राजस्व अधिकारी श्री पाठक द्वारा जिन 10 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है उनमें वार्ड क्रमांक 34,43 तथा वार्ड क्रमांक 15,16 के राजस्व उपनिरीक्षक, वार्ड क्रमांक 41, 31और 32 के सहायक राजस्व निरीक्षक सहित वार्ड क्रमांक 03, 28, 39 और वार्ड क्रमांक 42 के वसूलीकर्ता शामिल है।
डिमांड के विरुद्ध कम वसूली
कारण बताओ नोटिस में उल्लेख किया गया है कि समय-समय पर आयोजित समीक्षा बैठकों एवं जारी निर्देशों के बावजूद संबंधित कर्मचारियों द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में 1 अप्रैल से 31 अगस्त 2026 तक की अवधि में डिमांड के विरुद्ध अपेक्षित वसूली नहीं की गई। नोटिस में विशेष रूप से बताया गया कि संबंधित कर्मचारी द्वारा निम्न वसूली की गई, जो कार्य के प्रति उदासीनता एवं निरंतर लापरवाही को दर्शाती है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper