शुभ्रता त्रिपाठी का शाढौरा तहसील में निरीक्षण, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र तत्काल जारी
अशोकनगर/शाढौरा। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी अशोकनगर श्रीमती शुभ्रता त्रिपाठी द्वारा आज तहसील शाढौरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षा की गई तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान आवेदक शखावत खान, निवासी वार्ड क्रमांक 12 शाढौरा, द्वारा अवगत कराया गया कि उनकी पुत्री ताहिर खान को नीट परीक्षा में आवेदन हेतु ईडब्ल्यूएस (EWS) प्रमाण पत्र की अत्यंत आवश्यकता है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने मौके पर ही तहसीलदार शाढौरा को निर्देशित किया।
निर्देशानुसार तत्काल कार्रवाई करते हुए ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र तैयार कर आवेदक को प्रदान किया गया। त्वरित कार्यवाही से आवेदक एवं उनके परिजनों ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
ब्यूरो रिपोर्ट: गोलू यादव

