मरीज़ के लिए काल बना सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
गलत इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत , ऐसे हॉस्पिटल और डॉक्टरों पर कब लगेगी लगाम?
ब्यूरो चीफ दिव्यानंद अर्गल
ग्वालियर :- मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में डॉक्टर की वजह से एक युवक की जान चली गई। दरअसल, डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन लगाया था, जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी। और डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ग्वालियर में सोहम हॉस्पिटल में डॉक्टर की वजह से एक युवक की जान चली गई। डॉक्टर के द्वारा तीन इंजेक्शन लगाने पर उसकी हालत बिगड़ गई और उसके बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना ठाठीपुर थानांतर्गत मयूर मार्केट सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की है
आक्रोशित परिजनों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर नारेबाजी शुरू कर दी थी । डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की। वहीं, पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे अधिकारियों ने डॉक्टर के खिलाफ जांच कर दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
दरसअल, भितरवार थाना अंतर्गत ग्राम मस्तूरा में रहने वाले 60 साल के हरविलास जाटव के पेट में रविवार शाम को अचानक से दर्द हुआ तो परिजन उसे लेकर ग्वालियर मयूर मार्केट स्थित सोहम हॉस्पिटल पहुंचे, जहां डॉक्टर के द्वारा दवाई देते हुए तीन इंजेक्शन युवक को लगा दिए उसके बाद अचानक और ज्यादा तबियत बिगड़ने लगी डॉक्टर ने उसकी नब्ज टटोलते ही उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया। पोस्टमॉर्टम कराने के बाद आक्रोशित परिजन शव को लेकर सोहम हॉस्पिटल के बाहर नारेबाजी करने लगे जहां उन्होंने शव को सड़क पर रखकर परिवार और रिश्तेदारों ने मिलकर नारेबाजी करते हुए अस्पताल के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग करने लगे खबर लगते ही पुलिस फोर्स और अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों का आरोप था कि डॉक्टर के द्वारा लापरवाही से इलाज कर उसे गलत इंजेक्शन लगाए गए, जिससे उसकी मौत हुई है।
हॉस्पिटल को सील कर, दोषी डॉक्टर को गिरफ्तार किया जाए
वहीं, परिजन डॉक्टर की गिरफ्तारी को लेकर अड़े रहे। और कहा कि ऐसे हॉस्पिटल को पूर्णता बंद कर को पूर्णता बंद कर देना चाहिए जो मरीजों के लिए काल बने , कई घंटे चले इस नारेबाजी के बाद पुलिस ने मर्ग कायम किया और मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन मान गए और डेड बॉडी को लेकर अपने ग्राम रवाना हो गए । फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और अपनी जांच शुरू कर दी है और सीएमएचओ को जानकारी देकर उसके द्वारा किए जा रहे गलत इलाज की जांच पड़ताल कर कार्रवाई करने की बात कही है।
इनका कहना है
- परिजनों के कहने पर मर्ग कायम कर दिया है हर एंगल से पुलिस जांच कर रही है तुलसी डॉक्टर पर उचित कार्रवाई की दोषी :- अतुल सोनी ( सीएसपी, ग्वालियर )
- मरीज के भर्ती वाली फाइल जमा कर ली है, जांच की जा रही है गलत पाए जाने पर हॉस्पिटल को सील किया जाएगा :- ( डॉ सचिन श्रीवास्तव, सीएमएचओ ग्वालियर )
- हमारे द्वारा कोई गलत इलाज नहीं किया गया है मरीज का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर क्लियर हो जाएगा :- डॉ मनीष श्रीवास्तव, संचालक , सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल )

