अखिल भारतीय दिगम्बर जैन युवा परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री बनी सौम्या रंधेलिया

  • Share on :

सागर में आयोजित समारोह में पदाधिकारियों ने ली शपथ,
कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर 
कटनी ।समाजसेवा एवं जनहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने वाली युवा समाजसेवी सौम्या रांधेलिया को अखिल भारतीय दिगम्बर जैन युवा परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनके सामाजिक योगदान और सक्रियता को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
​अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन पारस, राष्ट्रीय महामंत्री सुनील जैन एवं युवा परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक समीर जैन की अनुशंसा पर युवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत समैया ने इस नियुक्ति की विधिवत घोषणा की।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper