फूड दुकान लगाने वाले व्यापारियों ने किया विरोध
रिपोर्टर..... जितेन्द्र वर्मा
महू। केंट बोर्ड द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु विभिन्न त्योहारों के लिए व्यापारियों की रोड पर लगने वाली दुकानों को फूड कोर्ट में दुकान लगाने की इजाजत दी थी। इसके तहत राखी की दुकान भी फूड कोर्ट में लगी थी वहीं अब गणेश चतुर्थी के लिए गणपति प्रतिमाओं की दुकान भी फूड कोर्ट में लगाई गई है, लेकिन फूड कोर्ट में दुकान लगाने वाले व्यापारियों का कहना है कि बाजार में भी गणेश प्रतिमा दुकानों में रखकर बेची जा रही है जबकि कैंट बोर्ड ने वादा किया था कि बाजार में गणेश पेटीमा बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही है इसी के विरोध में रविवार सुबह से फूड कोर्ट में दुकान लगाने वाले व्यापारियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया साथ ही कैंट बोर्ड सीईओ के बंगले भी पहुंचे जब कैंट बोर्ड सीईओ नहीं मिली तो व्यापारियों ने केंटबोर्ड पहुंच मार्ग पर जाम लगा दिया और रास्ता रोक कर विरोध प्रदर्शन किया करीब 1 घंटे तक यहां पर प्रदर्शन चलता रहा। कैंटोनमेंट द्वारा दीपक वैध ने बताया की जिन व्यापारियों ने आवेदन दिए है उनको दुकाने दी गई है इसके आलावा अगर व्यापारियों ने बताया है की धारनाका मे दुकान रोड पर लगाई जा रही हैं जो कैंटोनमेंट के क्षेत्र में नहीं आती है।

