स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान की हुई शुरुआत, जागरूकता का दिलाया संकल्प
प्रेमचंद गुप्ता
महेश्वर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को विश्व कुष्ठ रोग दिवस , स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के रूप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेश्वर मनाया गया। ओपीडी में डॉक्टर आशीष राठौड़ एवं चिकित्सकों,स्टॉफ तथा उपस्थित को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक रहने का संकल्प दिलाया जाकर अपील की गई जिसमें विकसित भारत अभियान के अंतर्गत प्रदेश एवं देश को कुष्ठ मुक्त बनाएंगे, कुष्ठ का उपचार सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निशुल्क उपलब्ध है, स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर कुष्ठ रोगियों के संभावितों की पहचान कर रही है। अगर किसी व्यक्ति में शरीर के रंग से हल्के पीले दाग धब्बे, पैरों में झनझनाहट,शरीर पर तेलिया,तामिया चमक दार हो,शरीर में गठान है तो ऐसे व्यक्ति कुष्ठ रोग से संभावित हो सकते हैं । सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपनी जांच करवानी चाहिए कुष्ठ रोग के उपचार में देरी होने से यह बीमारी विकृति पैदा करती है। किसी भी प्रकार के अंधविश्वास,असत्य, गलत धारणाओं पर विश्वास ना करें, हम सब मिलकर कुष्ठ रोग के भेदभाव को खत्म कर कुष्ठ रोगियों के आत्म सम्मान को सुनिश्चित करने एवं उन्हें सामान्य रोगियों की तरह सम्मान दिए जाने की अपील की गई जिसका वाचन बीईई केएन शुक्ला के द्वारा किया गया। ओपीडी में संकल्प के पश्चात पीओडी सेवा सह सरोकार शिविर आयोजित किया गया जिसमें उपचार रत उपचार मुक्त कुष्ठ रोगियों को विकृति से बचाव के प्रति स्वयं को सावधानियो के बारे में शुक्ला ने बताया। इस दौरान डॉ आरोही राठौड़,डॉ पवन पटेल, डॉ रितेश ठाकुर, दंत चिकित्सक पलक बोराडे, मलेरिया निरीक्षक रविंद्र पालनपूरे,लेखपाल सतीश देशवारे,नर्सिंग ऑफिसर राधिका शर्मा,फार्मासिस्ट शैलेन्द्र जामुने,रेडियोग्राफर सुनील डावर एवं स्टाफ मौजूद थे।

