विशेष मुलाकात – रणजीत टाइम्स डेस्क हेड रेणु कैथवास एवं सीएमओ डॉ. डीके शर्मा
हाल ही में रणजीत टाइम्स की डेस्क हेड रेणु कैथवास की मुलाकात डॉ डीके शर्मा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सीएमओ डॉ. डीके शर्मा जी से हुई। इस अवसर पर रणजीत टाइम्स की ओर से उन्हें प्रेमपूर्वक लाइफटाइम कैलेंडर भेंट किया गया।
मुलाकात के दौरान डॉ. शर्मा ने अस्पताल की कार्यप्रणाली, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं एवं मरीजों को दी जा रही उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं रेणु कैथवास ने अस्पताल की विशेषताओं, अनुशासन और समर्पित स्टाफ की सराहना की।
रेणु कैथवास ने साझा किया कि कुछ समय पूर्व उनके भाई को इसी अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया था। स्थिति अत्यंत नाजुक थी और बचने की उम्मीद बहुत कम थी। एक बार नहीं, बल्कि तीन बार ऐसी स्थिति बनी जब जीवन की संभावना लगभग समाप्त हो चुकी थी, लेकिन अस्पताल के अनुभवी डॉक्टरों और समर्पित स्टाफ ने पूरी निष्ठा और प्रयास के साथ उपचार किया। कॉपर ट्रीटमेंट सहित बेहतर चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से उनके भाई का जीवन बचाया गया।
उन्होंने विशेष रूप से कहा कि यहां का स्टाफ अत्यंत सहयोगी, संवेदनशील और कर्तव्यनिष्ठ है। अस्पताल में सभी नियम और व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से पालन की जाती हैं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को विश्वास और संतोष मिलता है।

