प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे महू
नगर परिषद महू गांव में लगभग 85 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
जल्द ही नगर परिषद महू गांव को नगर पालिका बनाने की भी की घोषणा
रिपोर्टर.... जितेन्द्र वर्मा
महू। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज महू विधानसभा क्षेत्र के महुगांव नगर परिषद क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास विस्तार कार्यों का लोकार्पण,भूमिपूजन और विकास विस्तार को मूर्त रूप दिया।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सुपर सिटी के समीप बनाए गए हेलीपेड पर उतरे और सबसे पहले काकड़पुरा तालाब पर नगर परिषद द्वारा कराए गए विकास विस्तार और नानाभाई देशमुख की मूर्ति का उसके बाद सीएम सनराइज स्कूल का लोकार्पण किया। साथ ही सुपर सिटी परिसर में बने एक विशाल मंच से जन सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा की स्थानीय विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री ऊषा ठाकुर, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर प्रदेश केबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।नगर परिषद महू गांव अध्यक्ष नवीन तिवारी ने नगर परिषद के सभी पार्षदों संग मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत किया।
विधायक उषा ठाकुर ने स्वागत भाषण में बताया की महू का सौभाग्य है प्रदेश की अन्य निकायों के मुकाबले महू गांव नगर परिषद को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी अपने संक्षिप्त उद्बोधन में लाडली बहना, किसान कल्याण, सामाजिक सुरक्षा आदि विभिन्न हितग्राही योजनाओं का जिक्र किया इसके साथ ही क्षेत्र में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल के निर्माण की घोषणा भी की। इसके अलावा नगर परिषद महू गांव की नगर पालिका बनाए जाने की मांग को भी मंजूर करते हुए कहा कि शीघ्र ही नगर परिषद महू गांव को नगर पालिका बनाए जाने की घोषणा की।

