इंदौर संभाग के टेबल टेनिस खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, आगामी स्टेट लेवल SGFI में दिखाएंगे दम

  • Share on :

इंदौर। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित SGFI संभाग स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में इंदौर संभाग के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी स्टेट लेवल SGFI प्रतियोगिता के लिए किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य स्तरीय मुकाबलों में इंदौर संभाग के चयनित खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रशांत महंत, नीता वैष्णव, उत्तरा पानसे, निलेश परदेशी, प्रशांत व्यास एवं समाजसेवी हनी भाटिया सहित खेल जगत से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इंदौर में स्कूल स्तर पर टेबल टेनिस की गतिविधियां लगातार मजबूत हो रही हैं। SGFI के आधिकारिक 2026-27 राष्ट्रीय कैलेंडर में भी अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका टेबल टेनिस की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश के इंदौर को मेजबान निर्धारित किया गया है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper