कई राज्यों में तापमान 43 डिग्री के पार

  • Share on :

नई दिल्ली। गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में बुधवार को लू चलने के बीच कम से कम 26 मौसम केंद्रों ने अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया. दिल्ली के चार मौसम केंद्रों ने लू की स्थिति आंकी. गुजरात के कांडला में पारा 45.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस दिन देश में सबसे अधिक तापमान था. राजकोट में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस, अमरेली में 44.3 डिग्री सेल्सियस और सुरेंद्रनगर में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. तटीय शहर पोरबंदर में पारा असामान्य रूप से 43 डिग्री सेल्सियस तक चला गया जो सामान्य से 8.8 डिग्री अधिक था.
वहीं, उत्तराखंड में चमोली जिले के थराली क्षेत्र में बुधवार देर शाम अचानक बारिश ने लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं. तेज हवाओं के साथ भारी बारिश से कई जगहों पर रोड पर मलबा आ गया, जिसमें कई वाहन दब गए हैं. पिछले कुछ घंटों से चमोली में बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है. स्थानीय प्रशासन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और राहत कार्य शुरू कर दिए गए हैं.
राज्य में दीसा और अहमदाबाद में भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया. राजस्थान में पिलानी में 44.9 डिग्री सेल्सियस, फलौदी और चूरू में क्रमश: 43.8 डिग्री सेल्सियस और 43.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि बीकानेर और जयपुर में अधिकतम तापमान क्रमश: 43.4 डिग्री सेल्सियस और 43 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इनमें से कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से छह से आठ डिग्री अधिक रहा.
महाराष्ट्र में अकोला और जलगांव दोनों में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मालेगांव में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा.
11 अप्रैल से गर्मी के कम होने की संभावना
मध्य भारत भी इससे अछूता नहीं रहा. मध्यप्रदेश के रतलाम में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक था. होशंगाबाद में पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी के 11 अप्रैल से कम होने की संभावना है, जबकि गुजरात और मध्य प्रदेश में 11 अप्रैल से गर्मी के कम होने की संभावना है.
साभार एनडीटीवी

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper