9वी ध्वजारोहण महोत्सव याञा करैरा से मेंहदीपुर बालाजी धाम को आज मंगलवार को रवाना हुई

  • Share on :

करैरा:- नगर मे श्री जय माँ बागीचा वाली धाम के पावन सान्निध्य में 9वी ध्वजारोहण महोत्सव पाॅच दिवसीय याञा करैरा से मेंहदीपुर बालाजी धाम को मंगलवार को रवाना हुई।
जय माॅ बगीचा वाली धाम के पीठाधीश्वर जीतू भगत जी ने बताया कि हर वर्ष की भाॅति इस वर्ष भी नौ वी ध्वजारोहण महोत्सव याञा दिनांक 8 सितंबर 2026 मंगलवार को सुबह 11:30 बजे जय माॅ बगीचा वाली मैया के धाम से सैकडौ भक्तो के साथ पैदल मंदिर प्रांगण से नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुलिस चौकी तक बैन्ड बाजो एवं डी जे के साथ निकली  ध्वजारोहण याञा का नगर मे जगह-जगह स्वागत किया गया ,बस द्वारा माॅ कैलादेवी धाम करौली [राजस्थान] के लिए प्रस्थान करेगी, 9 सितंबर 2026 बुधवार को माॅ कैलादेवी धाम (करौली) पर ध्वजारोहण एवं रात्रि दरबार भजन संध्या होगी, 10 सितंबर 2026 गुरुवार को श्री मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंचेंगे एवं रात्रि जागरण एवं भजन संध्या होगी 11 सितंबर 2026 शुक्रवार को श्री बालाजी धाम पर ध्वजारोहण होगा शाम को भजन संध्या एवं रात्रि जागरण होगा, 12 सितंबर 2026 शनिवार को मेंहदीपुर से करैरा आगमन होगा ।
यह याञा श्री बाल बालाजी जी मंडल,श्री माँ भद्रकाली श्री माँ कंकाली सेवा समिति करैरा के सानिध्य मे सम्पन्न होगी। 
वाईट वहीं ध्वजारोहण के मध्य पत्रकारों के माध्यम से क्या संदेश दिया गया जीतू भगत जी द्वारा क्या कुछ कहा गया सुनिए।
शिवपुरी जिला ब्यूरो चीफ हेमंत भार्गव

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper