विश्विद्यालय होली मिलन समारोह के रंग में भंग पहले मधुमक्खियों का हमला फिर छात्रों ने कि आपस में झड़प

  • Share on :

प्रदीप सिंह बघेल 
शहडोल के पंडित शंभूनाथ विश्वविद्यालय में होली का जश्न उस वक्त अफरा-तफरी में बदल गया, जब रंग-गुलाल के बीच डीजे की धुनों पर झूम रहे छात्र-छात्राओं पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। जान बचाने के लिए छात्र परिसर में इधर-उधर भागते नजर आए। वहीं इसी दौरान किसी बात को लेकर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। होली के जश्न के बीच हंगामे और भगदड़ का यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया। जिसका येक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विश्विद्यालय विवादों में 
आए दिन किसी न किसी वजह से विवादों में रहने वाला पंडित शंभूनाथ विश्वविद्यालय में इस बार मामला होली के जश्न से जुड़ा है, जहां रंग-गुलाल और डीजे की धुनों पर थिरकते छात्र-छात्राओं के बीच अचानक अफरा-तफरी मच गई।  छात्र-छात्राएं एक-दूसरे को रंग लगाकर और फिल्मी गानों पर डांस कर जश्न में डूबे हुए थे।
होली खेलने के दौरान छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गये इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमले से परिसर में भगदड़ जैसे हालात बन गए। जान बचाने के लिए छात्र इधर-उधर भागते नजर आए। कई छात्र-छात्राएं घबराकर जमीन पर गिरते-पड़ते भी दिखे। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने नहीं आई है। मामला यहीं नहीं थमा, होली खेलने के दौरान किसी बात को लेकर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते कहासुनी धक्का-मुक्की में बदल गई, कुछ देर तक परिसर में तनाव का माहौल बना रहा। बाद में अन्य छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन की दखल के बाद स्थिति को संभाला गया।
विश्विद्यालय प्रबंधन पर उठे सवाल 
गौरतलब है कि हाल ही में विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह दूषित और बदबूदार भोजन को लेकर भी चर्चा में रहा था। अब होली जश्न के दौरान मधुमक्खियों का हमला और छात्रों के बीच झड़प ने विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और लोग प्रशासनिक लापरवाही पर चर्चा कर रहे हैं। हालांकि किसी गंभीर घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कैंपस की सुरक्षा और आयोजन प्रबंधन को लेकर जवाबदेही तय होना अब जरूरी माना जा रहा l
-

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper