मंदिर से गहने चोरी करने वाले अपराधी हुए गिरफ्तार न्यायालय में हुए पेश

  • Share on :

दिनांक 17.02.2026 को फरियादी प्रकाश सिंह तोमर पिता नाहर सिंह तोमर उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम भानपुर, थाना सिंहपुर, जिला शहडोल द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 16.02.2026 की दरमियानी रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा ग्राम भानपुर स्थित महामाया मंदिर एवं दुर्गा मंदिर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए हैं। उक्त रिपोर्ट पर थाना सिंहपुर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
  विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही आरोपियों की तलाश की गई। जिन दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई उसमें पुपेन्द्र उर्फ अमन पिता विष्णु प्रसाद विश्वकर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी खैरहा और मोहम्मद अहेद रजा पिता सहाबुद्दीन रजा उर्फ सिंहपुरिया, उम्र 19 वर्ष, निवासी खैरहा सामिल हैं ।
पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से मशरूका बरामद किया गया
जिसकी कुल कीमत लगभग – 96,000/- रुपये है बरामद मशरूका विधिवत जप्त कर उक्त आरोपियों को दिनांक 21.02.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया है। पुलिस उनसे जुड़े और भी लोगों का पता लगने के लिए छानबीन कर रहीं है 
 उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी सिंहपुर निरी.एम एल.संहगडाले के नेतृत्व में, सउनि लोलर प्रसाद मिश्रा, सउनि शुभवंत चतुर्वैदी प्र.आर सत्यनारायण पाण्डेय, प्र.आर. देवेन्द्र पाण्डेय, प्र.आर. महेन्द्र सिंह, आर. हीरालाल महरा, आर. विकास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper