धर्म ध्वज यात्रा से गांव-गांव जागी हिंदुत्व की चेतना, सनातन एकता का लिया गया सामूहिक संकल्प
मुलतापी। महाआरती मंडल, जिला मुलतापी एवं संस्कृति संरक्षण सेवा समिति, जिला मुलतापी के संयुक्त तत्वावधान में संचालित धर्म ध्वज यात्रा के चतुर्थ चरण के अंतर्गत ग्राम सावंगा में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान श्री हनुमान महाराज की दिव्य, अलौकिक एवं चमत्कारी मुद्गल (गदा) तथा पवित्र भगवा धर्म ध्वज को गांव के प्रत्येक घर में विधि-विधानपूर्वक ले जाकर पूजन-अभिषेक कराया गया।
धर्म ध्वज यात्रा के दौरान पूरे ग्राम में हर घर, गली एवं चौपाल पर भक्ति, श्रद्धा एवं हिंदुत्व की प्रखर चेतना देखने को मिली। यात्रा के माध्यम से सनातन समाज को संगठित करने, धर्म जागरण को सुदृढ़ करने तथा सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मातृशक्ति एवं युवाओं की सक्रिय सहभागिता रही। महिलाओं और युवाओं की भागीदारी ने यह संदेश दिया कि संस्कृति संरक्षण में उनकी भूमिका निर्णायक है।
इस अवसर पर डॉ. हेमंत देशमुख ने कहा कि धर्म ध्वज यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हिंदुत्व को जागृत करने और सनातन समाज को एकजुट करने का सामाजिक अभियान है। उन्होंने बताया कि यात्रा के माध्यम से लव जिहाद, धर्मांतरण, लैंड जिहाद, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, गौ-सेवा एवं नशा-मुक्ति जैसे विषयों पर जन-जागरूकता लाई जा रही है, जिससे धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता को बल मिल रहा है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्कृति संरक्षण सेवा समिति, जिला मुलतापी के प्रमुख सदस्यों —
श्री संदीप कोशे, श्री दयानंद बारपेटे, श्री दिलीप घिघोड़े, श्री मोहन खावसे, श्री हेमंत राजपूत, श्री बहादुर राजपूत, श्री दिनेश सोलंकी, श्री शिवेंद्र बोरबन
के साथ-साथ ग्रामवासियों —
शिवशंकर भादे, अश्विन साबले, ऋषि लाल हजारे, उमेश भादे, कमलेश साबले, गजानंद परिहार, नितेश देशमुख, देवेंद्र खाडे, राजकुमार हजारे, राजेश परिहार
का विशेष योगदान रहा। सभी के सहयोग एवं अनुशासन से यह आयोजन अत्यंत सफल और प्रेरणादायी बना।

