इंदौर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप, पहचान में जुटी बाणगंगा पुलिस
करीब 45 वर्षीय व्यक्ति की अब तक नहीं हो सकी पहचान, पुलिस ने जारी की सार्वजनिक सूचना
इंदौर। शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 5 बजे एमआर-4 रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था।
मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। व्यक्ति का कद करीब 5 फीट 6 इंच, रंग सांवला तथा शरीर गठीला बताया गया है। मृतक ने हरे रंग की हाफ टी-शर्ट और पैंट पहन रखी थी।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। बाणगंगा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक को पहचानता है या उसके संबंध में कोई जानकारी रखता है, तो बाणगंगा थाना पुलिस को मोबाइल नंबर 7587614494 पर सूचना दें।

