इंदौर में तीन वाहन चोर गिरफ्तार, 4 लाख की दो महंगी बाइक बरामद

  • Share on :

KTM और Yamaha R15 को बनाते थे निशाना, लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए करते थे चोरी
पत्रकार :- खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। कनाड़िया थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में धार जिले के टांडा-बाग क्षेत्र के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की Yamaha R15 और KTM RC 200 सहित करीब 4 लाख रुपये कीमत की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कनाड़िया ग्राम और संचार नगर क्षेत्र से दो मोटरसाइकिल चोरी की थीं। CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सुरेश उर्फ सरजू मछार, अंबू बास्केल और अजय मोरे को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महंगे शौक और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए महंगी बाइक चोरी करते थे। पुलिस को अन्य वाहन चोरी की वारदातों का भी खुलासा होने की उम्मीद है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper