संस्था माहेश्वरी कुटुम्ब की भव्य वाहन रैली ने समूचे शहर को भगवान महेश के जयघोष से गुंजायमान बनाए रखा

  • Share on :

ब्यूरो चीफ अनिल चौधरी
इंदौर।  महेश नवमी महोत्सव की श्रृंखला में रविवार को संस्था माहेश्वरी कुटुम्ब की मेजबानी में फूटी कोठी चौराहा  से निकली भव्य महेश संदेश यात्रा ने समूचे मार्ग को भगवान महेश के जयघोष से गुंजायमान बनाए रखा। फूटी कोठी से शहर के विभिन्न चौराहों और मार्गों से होते हुए करीब 5 घंटे में यह यात्रा बड़ा गणपति पीलियाखाल स्थित हंसदास मठ पहुंची, जहां सामाजिक सम्मेलन के साथ सभी समाजबंधुओं ने शहर को यातायात व्यवस्था में नंबर बनाने और आगामी वर्षाकाल में प्रत्येक घर आंगन में एक-एक पौधा रोपने संकल्प व्यक्त किया।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष शारदा प्रकाश अजमेरा ने बताया कि वाहन रैली की शक्ल में निकली महेश संदेश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी पूरे जोश एवं लगन से अपने परंपरागत परिधान में शामिल हुए। पुरुषों ने श्वेत कुर्ता-पायजामा और महिलाओं ने लाल लहंगे एवं साड़ी में पहुंचकर इस यात्रा को भव्य और आकर्षक बनाए रखा।
दोपहिया वाहनों पर सवार युगलों के हाथों में भगवा और केशरिया पताकाएं भी लहराते हुए नजर आ रही थी। भगवान महेश के चित्र पूजन एवं उसके पूर्व गोवंश की सेवा का दायित्व वरिष्ठ समाजसेवी महेश मूंगड़, अशोक इणानी, मनोज छापरवाल के साथ पुष्प माहेश्वरी, सत्यनारायण बाहेती, राजेन्द्र इनानी, श्रीमोहन सोमानी, श्याम संतोष भांगड़िया, रूपेश भूतड़ा, राजेश मूंगड़, आशीष बाहेती, अजय झंवर, रमेश चितलांगिया, रामचंद्र तोतला एवं सत्यनारायण मंत्री ने निभाया। यात्रा में श्रीमती शारदा अजमेरा, के नेतृत्व में गीता माहेश्वरी, राजकुमारी इनाणी, नीता सोमानी, संतोष भांगड़िया, दीप्ति भूतड़ा, स्मिता मूंदड़ा, भावना बाहेती, अपर्णा झंवर, शकुंतला चितलागिया, ब्रजबाला तोतला, निर्मला मंत्री एवं सरिता सोडानी का विशेष सहयोग रहा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper