विशाल भव्य तिरंगा यात्रा

  • Share on :

पत्रकार खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इंदौर में हर घर तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वयं हिस्सा लिया। राजवाड़ा से गांधी हॉल तक निकली इस यात्रा में हजारों शहरवासी, समाजसेवी संगठन, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए
शाम साढ़े पांच बजे राजवाड़ा पर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा लहराकर देशभक्ति का संदेश दिया। यात्रा के दौरान “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। ढोल-ढमाकों, बैंड और सांस्कृतिक झांकियों ने माहौल को और उत्साहपूर्ण बना दिया। कई जगह नागरिकों ने फूल वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।मंच से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि तिरंगा केवल हमारे राष्ट्र का ध्वज नहीं, बल्कि यह हमारी एकता, साहस और बलिदान का प्रतीक है। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह इसके सम्मान और गौरव की रक्षा करे। उन्होंने सभी से 15 अगस्त तक अपने घरों, दफ्तरों और दुकानों पर तिरंगा फहराने की अपील की। यह यात्रा गांधी हॉल पर समाप्त हुई, जहां राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मंच से वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को नमन किया और नागरिकों को तिरंगे के महत्व की याद दिलाई। इस आयोजन ने इंदौर में आजादी की 79वीं वर्षगांठ के पहले माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर निगम और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मिलकर तिरंगे का वितरण भी किया, ताकि स्वतंत्रता दिवस पर पूरा शहर तिरंगे की  रंगा मे नजर आए।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper