नगरपालिका द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथीन उपयोगकर्ता के विरूद्व  हुई कार्यवाही, लगाया जुर्माना

  • Share on :

प्रदीप सिंह बघेल 
शहडोल। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती आशा भंडारी के निर्देशानुसार नगरपालिका शहडोल अंतर्गत नगरपालिका के मैदानी अमले द्वारा प्रतिबंधित पॉलीथीन के उपयोगकर्ताओ के विरूद्व कार्यवाही की गई।
 इसी अनुक्रम में शहडोल नगर के थोक एवं फुटकर विक्रेताओं की 10 दुकानों पर छापामार कार्यवाही करते हुए 22 किलो 550 ग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज़ पॉलिथीन जब्त की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले संबंधित दुकानदारों पर कुल 2800 रूपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया। प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग न करने चेतावनी  देते हुए कपड़े एवं जूट के थैलों सहित अन्य पर्यावरण हितैषी विकल्प अपनाने के लिए समझाइष दी गई। 
 उक्त कार्य में एसआई अनिल महोबिया, भूपेश कोरे, संतोष लखेरा, दुर्गेश गुप्ता सहित अन्य नगरपालिका का मैदानी अमला उपस्थित रहा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper