इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के थानों के मूल्यांकन का माह जनवरी का परिणाम जारी...

  • Share on :

बेहतर परफॉर्मेंस कर थाना विजयनगर प्रथम व कमजोर कार्यवाही पर थाना कोतवाली रहा सबसे अंतिम स्थान पर
आदित्य शर्मा
इंदौर। इंदौर शहर में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण व बेहतर पुलिसिंग हेतु पुलिस थानों के कार्य निष्पादन को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी, उत्तरदायी एवं जनोन्मुखी बनाए जाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में, इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा थानों के कार्य की एक मानकीकृत मूल्यांकन प्रणाली प्रारंभ की गई है, जिसमें विभिन्न मापदंडों पर प्रत्येक ज़ोन में पुलिस थानों के कार्यों का मूल्यांकन मासिक आधार पर किया जा रहा है।
उक्त मूल्यांकन प्रणाली के तहत जनवरी माह में पुलिस थानों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा संबंधित ज़ोन की डीसीपी की अध्यक्षता में बनी कमेटी द्वारा निर्धारित मापदंडों पर की गई, जिसके आधार पर पूरे इंदौर कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कार्य निष्पादन, जनसतुष्टि और आमजन के हित में किये जा रहे नवाचारों आदि पैरामीटर्स के आधार पर, बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ज़ोन -02 के थाना विजयनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वही निर्धारित मापदंडों पर सबसे कमजोर परफॉर्मेंस पर ज़ोन -03 के थाना सेंट्रल कोतवाली सबसे अंतिम स्थान  पर रहा ।
बेहतर प्रदर्शन करने वाले थानों के थाना प्रभारी सहित स्टाफ को प्रोत्साहित किया जाएगा वहीं कमजोर परफॉर्मेंस वाले थाना कोतवाली के थाना प्रभारी  स्टाफ को और बेहतर कार्यवाही के लिए कुछ दिनों की ट्रेनिंग भी करवाई जाएगी, कार्यप्रणाली में यदि फिर भी सुधार नहीं आया तो सख्त विभागीय कार्यवाही की जावेगी।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper