लोहगढ़ किले की खाई में गिरकर मौत का सनसनीखेज सच: मंगेतर ही निकली कातिल, हुडी वाले युवक ने खोला राज

  • Share on :

पुणे. महाराष्ट्र के पुणे स्थित मशहूर पर्यटन स्थल लोहगढ़ किले पर पिछले सप्ताह 26 वर्षीय कारोबारी केतन विशाल अग्रवाल की मौत की खबर सामने आई थी. इस घटना ने उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया था. शुरुआती जानकारी में इसे एक हादसा बताया गया था और कहा गया था कि फोटो खिंचवाने के दौरान पहाड़ी पर उनका पैर फिसल गया, जिससे वे खाई में गिर गए. लेकिन बीते कुछ दिनों में जांच आगे बढ़ने के साथ मामले ने चौंकाने वाला मोड़ ले लिया. जांच में सामने आया कि यह कथित तौर पर एक सुनियोजित साजिश थी, जिसे केतन की मंगेतर सिया गोयल ने अंजाम देने की योजना बनाई थी.
अब सवाल है कि मंगेतर सिया के अलावा दूसरे आरोपी चेतन चौधरी की पहचान कैसे हुई. दरअसल, एक सीसीटीवी फुटेज से सारा मामला खुला है. 33 डिग्री तापमान में आम ट्रैकर्स के अलावा हुडी पहनकर घूम रहे एक युवक की संदिग्ध हरकतों ने पुलिस का ध्यान खींचा और यहीं से मामले की दिशा बदल गई. जांच आगे बढ़ी तो कथित हत्या की साजिश की परतें एक-एक कर खुलती चली गईं.
पुलिस के अनुसार, 18 जून को केतन अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ लोहगढ़ किले पर ट्रैकिंग के लिए गया था. जांच के दौरान टिकट काउंटर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. वीडियो में केतन और सिया साथ चलते दिखाई दिए, लेकिन उनके कुछ मीटर पीछे एक अन्य युवक भी नजर आया. इस युवक ने शॉर्ट्स के साथ हुडी पहन रखी थी और हुडी को इस तरह चेहरे पर खींच रखा था कि उसकी पहचान करना मुश्किल था. इतना ही नहीं, उसने हुडी के ऊपर हेडसेट भी लगा रखा था.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper